लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा कभी भी हो सकती है। चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लग जाएगी। आचार संहिता के दौरान ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं हो सकती है। इसीलिए उससे पहले राज्य सरकार अफसरों और कर्मचारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग का काम कर लेना चाहती है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस महकमे में चार बड़े तबादले और पोस्टिंग हुई हैं।

बता दें कि पौड़ी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यानी सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस श्वेता चौबे को जिले से हटा दिया गया है। उनका ट्रांसफर देहरादून में कर दिया गया है। अब श्वेता चौबे को देहरादून पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। श्वेता चौबे की जगह लोकेश्वर सिंह को पौड़ी जिले का एसएसपी बनाकर भेजा गया है। लोकेश्वर सिंह अभी तक पिथौरागढ़ जिले के एसपी थे। एक तरह से ये लोकेश्वर सिंह का प्रमोशन है। 

चमोली की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव का भी ट्रांसफर हो गया है। रेखा यादव को पिथौरागढ़ भेजा गया है। वो लोकेश्वर सिंह की जगह पिथौरागढ़ पुलिस की कप्तान होंगी।  रेखा यादव की जगह सर्वेश पंवार को चमोली का पुलिस अधीक्षक यानी एसपी बनाया गया है। सर्वेश पंवार अभी तक एसपी ट्रैफिक देहरादून की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 

पिछला लेख बिन बरसात के ही यहां दरका पहाड़, आवाजाही ठप
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads